वायरल न्यूज़

प्रेमी को बुलाया और खुद को किडनैप करा लिया, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 28, 2023, 10:11 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया और खुद को किडनैप करा लिया। मगर ये नजारा किसी ने खुद कैमरे में कैद कर लिया।

Image

प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया और खुद को किडनैप करा लिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले प्रेमी को घर बुलाया
  • फिर खुद को करा लिया किडनैप
  • हैरान करेगा वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी कभी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें एक लड़की ने प्रेमी को बुलाया और खुद को किडनैप करा लिया। खुद को किडनैप कराते हुए प्रेमिका का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रेमिका ने प्रेमी से खुद को किडनैप कराया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी चुपके से प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा। बात इतने में ही खत्म नहीं हुई कि प्रेमी ने फिर उसे अपने साथ ले जाने का प्लान बना लिया। मजेदार है कि प्रेमिका भी इसके लिए खुद तैयार हो गई। मगर दोनों इससे पहले साथ में भागते पड़ोसी घर से बाहर निकल आए। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ शायद ही पहले देखा होगा। दरअसल प्रेमिका खुद एक बड़ी सी चादर लाई और खुद को उससे ढक लिया। अब प्रेमी ने उसे उठाया और चलता बना। मानो लड़की नहीं कपड़ों की गठरी कंधे पर लादकर ले जा रहा हो। किडनैपिंग का हैरान करने वाला नजारा शायद ही इससे पहले कभी देखा होगा।

यहां देखिए वीडियो

खुद को किडनैप कराते हुए लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article