निब्बा हुआ गुस्सा तो निब्बी ने लिखा प्यार भरा लेटर- 'मेरे जानू, रसगुल्ला, टमाटर दिल में दर्द होता है'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 28, 2023, 12:40 PM IST

Girlfriend letter to Boyfriend: निब्बा किसी बात से अपनी निब्बी से नाराज हो जाता है। इसके बाद निब्बी ऐसा लेटर लिखती है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। निब्बी अपने निब्बे को मनाने के लिए जानू, मुन्ना, राजा, टमाटर, कबूतर और रसगुल्ला जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर
  • निब्बी ने अपने निब्बा के लिए लिखा
  • टमाटर, रसगुल्ला, मुन्ना जैसे शब्द

Girlfriend letter to Boyfriend: आपने बहुत सारे निब्बा-निब्बियों का वीडियो देखा होगा। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार है।निब्बा-निब्बी उन लोगों को कहते हैं, जो बच्चे कम उम्र में प्यार में पड़ जाते हैं। इस दौरान वह अपने प्यार पर इस कदर हक जताते हैं कि जैसे कि जन्म-जन्मांतर से एक-दूसरे से प्यार करते हों। उनकी बातों से ऐसा लगता है कि उनके सामने हीर-रांझा, लैला-मजनू का प्यार भी फीका है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जो एक निब्बी ने अपने निब्बे के लिए लिखा है।

letter

निब्बी का लेटर (इंस्टाग्राम)

निब्बी ने निब्बे को लिखा प्यार भरा खत

End of Feed