वायरल न्यूज़

चुपके से प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिवार ने पकड़कर करा दिया विवाह

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 11, 2024, 11:56 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि प्रेमी रात को चुपके से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मगर फिर उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि लड़के की जिंदगी ही बदल गई।

Image

चुपके से प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रेमी-प्रेमिका से जुड़े ढेरों वीडियो हैं। इनमें दोनों कभी झगड़ते नजर आते हैं तो कभी हंसी मजाक करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। मगर अभी प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा ऐसा जबरदस्त मामला सामने आया है जो चौंका देगा। इसमें एक प्रेमी चुपके से प्रेमिका घर मुलाकात करने पहुंच गया। मगर बेचारे के साथ फिर ऐसा कुछ हुआ कि उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दावा किया गया कि लड़की के परिवार ने दोनों को एक साथ देखा तो पकड़कर विवाह कर दिया।

दोनों का करा दिया विवाह

देखकर मालूम होता है कि प्रेमी रात के समय प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। मगर बेचारे की यही सबसे बड़ी गलती साबित हुई। प्रेमी के पहुंचते ही प्रेमिका के पिता जाग गए और तुरंत प्रेमी को पकड़ लिया। परिवार ने फिर ऐसा फैसला लिया कि प्रेमी के होश उड़ गए। उन्होंने वहीं दोनों का विवाह कराने का फैसला ले लिया। रात के समय में ही जयमाला और सिंदूर मंगवाया गया। फ्रेम में देखेंगे कि दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान प्रेमी को बुरी तरह रोते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें वीडियो

प्रेमी-प्रेमिका का विवाह कराने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article