Viral Video: काली साड़ी में लड़की ने किया एक हाथ से पुल अप, नजारा देखकर आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2023, 06:50 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की साड़ी पहनी हुई है और एक हाथ से पुल अप करती नजर आ रही है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी पहन लड़की ने किया कसरत
  • एक हाथ से पुल अप करती नजर आई लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl One Hand Pull Up Viral Video: कहते हैं आज कल लड़कियां वो सब कर लेती हैं, जो एक पुरुष कर सकते हैं। ऑफिस का काम करना हो या फिर बाहर के लोगों के साथ सामाजिक व्यवहार कायम करना। ऐसे में एक लड़की का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो एक लड़की कसरत करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की काली साड़ी पहनी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में लड़की एक हाथ से पुल अप करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपको भरोसा ही नहीं होगा। ऐसे में यूजर्स भी लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लड़की की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। लड़की का ये अवतार देख आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

End of Feed