Viral Video: फ्रिज से दूध पीने के लिए बच्ची ने भिड़ाया ऐसा जुगाड, देखकर कहेंगे- 'इसने तो गर्दा उड़ा दिया'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची ने फ्रिज से दूध पीने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Viral Video: आप सब रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, एक बच्ची अनोखे अंदाज में फ्रिज से दूध पीने की कोशिश कर रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

baby video

बच्ची का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @shriti_rohit)

कहते हैं बच्चों के अंदर भगवान का वास होता है। इसलिए, वो जो भी काम करते हैं बिल्कुल नि:स्वार्थ करते हैं। उनके अंदर ना तो कोई भेदभाव होते है और ना ही कोई छल कपट होता है। आप सबने भी इसका अनुभव जरूर किया होगा। आज के समय में सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्ची फ्रिज से दूध पीने के लिए अनोखे अंदाज में जुगाड़ भिड़ा रही है। बच्ची लगातार पैकेट से दूध पीने की कोशिश कर रही है। आखिर, में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed