Turkish Ice Cream Wala: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी एकदम मस्त हो जाएंगे। यह वीडियो तुर्की आइसक्रीम वाले का है, लेकिन कलाकारी दुकानदार नहीं बल्कि एक लड़की दिखाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी लड़की की इस क्यूट अदाओं के दीवाने हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तुर्की आइसक्रीम वाले रिझाने के लिए लड़की उसे लुभाने की कोशिश करती है। इस दौरान लड़की ने बिल्लो रानी गाने पर कमाल का अंदाज दिखाया है, जो बेहद क्यूट है। ऐसे में ये वीडियो देख आप भी लड़की के जबरा फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
दुकानदार को रिझाने के लिए लड़की ने बिखेरा अपना जलवा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लड़की का बार-बार शरमाना कातिलाना लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है कि अब आइसक्रीम का ठेला ही लगाना पड़ेगा। इस वीडियो पर अब तक 3.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'danish_turkish_755' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
