Trending Video in Hindi: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की के बोलने का अंदाज देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यूजर्स कह रहे हैं कि लड़की के अंदाज ने तो दीवाना बना दिया। इस वीडियो में लड़की फर्राटेदार कई भाषाएं बोल रही है, जो बेहद मजेदार है। आलम ये है कि लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंडिंग कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने चंद सेकंड में 6 भाषाएं बोली है, इसमें हिंदी, बंगाली, असमी, कोरियन, जापानी व इंग्लिश भाषा बोलती नजर आ रही है। इस दौरान लड़की एक बार भी नहीं लड़खड़ाई और फर्राटेदार अपनी लाइन बोली, जो बेहद काबिल-ए-तारीफ है। इस लड़की के इस टैलेंट और प्रयास की सभी तारीफ कर रहे हैं।
लड़की ने बोली फर्राटेदार 6 भाषाएं
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आपकी आवाज बेहद शानदार है और आप बेहद खूबसूरत भी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये लड़की तो बिल्कुल पॉप सिंगर की तरह नजर आ रही है। इस वीडियो पर अब तक 1.9 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'krilovee._' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
