Viral Video Today: सोशल मीडिया में मौजूद मस्ती के ढेरों वीडियो मौजूद हैं। मगर कई बार मौज-मस्ती के चक्कर में लोग होश खो बैठते हैं और बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो एक लड़की और मगरमच्छों से जुड़ा है। वीडियो में दिखाया गया कि लड़की मौज मस्ती के मूड में है और मगरमच्छों के तालाब के करीब पहुंच गई। लड़की उसी खतरनाक तालाब के करीब में जाकर मौज-मस्ती करती है।
मगरमच्छ वाले तालाब में फिसलकर गिर पड़ी लड़की। (Photo/Instagram)
तालाब में गिरी लड़की
हैरान हो जाएंगे कि तालाब मगरमच्छों से भरा हुआ है मगर लड़की को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो तालाब के पास डांस करती है और इधर-उधर भागती है। मगर कुछ सेकंड में लड़की के साथ कुछ हुआ जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल मौज मस्ती कर रही लड़की का अचानक पैर फिसल गया और मगरमच्छ के बीच में गिरने की स्थिति में आ गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी बेहद खतरनाक लगेगा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
हालांकि मगरमच्छों से भरे में तालाब में गिरते हुए लड़की को नहीं दिखाया गया है। सोशल मीडिया में यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि लड़की मगरमच्छों के पास जाकर गिरी होगी। मालूम हो कि रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर assoulss नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
