वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची ने गाया एनिमल मूवी का गाना, खूबसूरत आवाज ने जीता सबका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 5, 2024, 08:26 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची एनिमल मूवी का सॉन्ग गाती नजर आ रही है। बच्ची की प्यारी आवाज सुनने के बाद आप उसके दीवाने हो जाएंगे।

Image

बच्ची ने खूबसूरत आवाज में गाया एनिमल मूवी का गाना (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची की सुरीली आवाज ने जीता दिल
  • गाया एनिमल मूवी का गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Sings Animal Movie Song Viral Video: इन दिनों बच्चों को लेकर काफी सुना जाता है कि बच्चे 4G-5G पैदा हो रहे हैं तो कहीं न कहीं ये बात सही ही है। क्योंकि उनके अंदर जो छिपा हुआ टैलेंट है, वह अद्भुत है, उसकी कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपका कुछ ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिलेगा। दरअसल, इस वीडियो में एक बच्ची ही बड़ी ही प्यारी आवाज में एनिमल मूवी का गाना गाती नजर आ रही है, जो कमाल का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्ची एनिमल मूवी का सैड सॉन्ग गाती नजर आ रही है, जिसकी आवाज सुनकर आप अपने होश गंवा बैठेंगे कि आखिर इतनी छोटी बच्ची इतनी खूबसूरती से कैसे गा सकती है? वीडियो में बच्ची ने सारी दुनिया जला देंगे गाना गाया है, जिसकी आवाज सुनकर सभी दंग रह गए। यदि आप भी उसकी आवाज सुनेंगे तो आप भी उसकी सुरीली आवाज के कायल हो जाएंगे।

बच्ची ने खूबसूरत आवाज में गाया एनिमल मूवी का गाना

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को लेकर काफी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये बच्ची आने वाले दिनों की बड़ी सिंगर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसकी आवाज बेहद ही खूबसूरत है। इस वीडियो को अब तक 84 हजार से अधिक लोगों ने लाइक कर लिया है और काफी लोगों ने शेयर भी किया है। बता दें, इस वीडियो को 'samaira_mahajan_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article