Baby Girl Singing Video: भगवान का आशीर्वाद उम्र देखकर नहीं मिलता, वो तो बस सच्चा मन और साफ दिल देखता है। कुछ ऐसा ही इस बच्ची के साथ भी है, जिस पर मां सरस्वती की इतनी कृपा है कि आप देखते रह जाएंगे। दरअसल, ये बच्ची इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। लोगों का कहना है कि इतना सुंदर गाना इस उम्र में बेहतरीन है।
छोटी बच्ची ने गाया सुंदर गीत (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक छोटी बच्ची नजर आएगी, जो बड़ा ही सुंदर गीत अपनी मधुर आवाज में गा रही है। इस गाने को सुनकर आप उसके फैन हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि बच्ची ने बड़ी ही मधुर धुन में गाया है, जिसे सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई प्रोफेशनल सिंगर गा रही है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।
छोटी बच्ची ने गाया सुंदर गीत
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि गाने के साथ-साथ एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं। बता दें, इस वीडियो को '@WokePandemic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
