वायरल न्यूज़

मरने ही वाला था जाल में फंसा कोबरा, तभी लड़की ने जो किया सलाम करेंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 26, 2024, 08:14 AM IST

Snake Rescue Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि जाल में फंसा हुआ सांप मरने ही वाला था कि तभी लड़की फरिश्ता बनकर पहुंच गई और किंग कोबरा की जान बचा ली।

Image

मुसीबत में फंसे कोबरा को बचाने पहुंच गई लड़की। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जाल में फंसा था किंग कोबरा
  • तभी बचाने पहुंच गई लड़की
  • हैरान करेगा ये वायरल वीडियो

Snake Rescue Video: दुनिया में सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर गलती से सांप करीब आ जाए तो शरीर ही पीला पड़ जाता है। रूह तक कांपने लग जाती है। मगर वही सांप अगर मुसीबत में फंसा हो तो तब आप क्या करेंगे। बहुत उम्मीद है कि आप फिर उससे दूर भागने की कोशिश करेंगे। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि एक किंग कोबरा मुसीबत में फंसा है। कोबरा के चेहरे पर मछली पकड़ने का जाल फंसा है। जाल का कुछ हिस्सा उसके मुंह में जा फंसा है। वो जाल से निकलने की पूरी कोशिश करता है मगर कामयाबी नहीं मिलती है।

जाल में फंसा था किंग कोबरा

मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आया जो हिलाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि एक लड़की ने जब किंग कोबरा को मुसीबत में देखा तो तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच गई। लड़की ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना कोबरा को अपने हाथ में उठा लिया। वो उसके चेहरे से जाल को हटाने की कोशिश करती है मगर कामयाबी नहीं मिलती। वो अब कैंची की मदद से जाल को काटती है और कोबरा की जिंदगी बचा लेती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

कोबरा की जान बचाने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर invincible._ajita नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें बताया गया कि कुछ मिनट भी अगर देर होती तो शायद सांप बच नहीं रह पाता। बताया गया कि सांप के मुंह के अंदर भी जाली फंसी हुई थी। साथ ही जिस जगह पर हृदय और फेफड़े होते हैं वहां तक जाल फंसा हुआ था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article