Stunt Video: लड़की ने बाइक से किया ऐसा स्टंट, खतरनाक नजारा देख दिल कांप जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 01:14 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की स्टंट का ऐसा खेल दिखा रही है, जिसे देखने के बाद आपकी हवा निकल जाएगी। इसका स्टंट इतना खतरनाक है कि लड़के भी करने से पहले सौ बार सोचेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने बाइक से किया खतरनाक स्टंट
  • एक पहिए पर लहराते हुए दौड़ाई बाइक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Perform Dangerous Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको हर रोज स्टंट के वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें युवा बाइक पर अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि असंभव चीज संभव होती नजर आ रही हो। इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है, जिसे देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की बाइक से स्टंट करती नजर आ रही है, जो कमाल का है। वीडियो में लड़की एक पहिए पर बाइक चला रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, वह बार-बार बाइक को लहराती हुई नचा भी रही है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन फिर भी लड़की की दिलेरी और उसका स्टंट देख लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने ऐसा ना करने की सलाह भी दी है।

End of Feed