वायरल न्यूज़

शादी से पहले ही कुश्ती लड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन, नजारा देख छूट जाएंगी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 23, 2023, 01:15 PM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन खुद की शादी में ही झगड़ पड़े। फ्रेम में ये नजारा देखकर हंसी छूट जाएगी।

Image

खुद की शादी में झगड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • झगड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो नेटिजन्स को पसंद आते हैं और आते ही धूम मचा देते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ऐसा कुछ करते नजर आते हैं कि देखकर हंसी नहीं रुकती। दोनों को देखकर लगता है कि विवाह की जगह दोनों कुश्ती के अखाड़े में खड़े हैं। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

कुश्ती लड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा है और वरमाला के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा है। थोड़ी दी देर में दुल्हन की एंट्री हुई और वो ठीक दूल्हे के सामने आकर खड़ी हो गई। फ्रेम में अगले पांच सेकंड में जो कुछ नजर आया फिर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। देख सकते हैं कि दुल्हन नीचे खड़ी है और स्टेज पर खड़ा दूल्हा उसे ऊपर आने का इशारा करता है। दुल्हन ऊपर नहीं आती है और दूल्हा खुद नीचे उतरकर उसके करीब पहुंचा। दूल्ह अब दुल्हन का हाथ पकड़ता है और उसे ऊपर की तरफ खींचता है। मगर हंसी नहीं रुकेगी की दुल्हन ने ऊपर जाने के बजाय दूल्हे को ही नीचे की तरफ खींच लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे देखकर लगेगा कि दोनों कुश्ती लड़ रहे हैं।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

खुद की शादी में आपस में ऐसा व्यवहार करते हुए दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंटक रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article