फुल स्पीड से आ रही ट्रेन के सामने बनाना चाह थी रील, लेकिन तभी हुई ऐसी घटना, देख रौंगटे खडे़ हो जाएंगे

लोगों की लाइक्स और व्यूज की भूख ने ऐसे लोगों को खतरनाक स्टंट करने पर मजबूर कर दिया है। एक लड़की ट्रेन की पटरियों के किनारे खड़ी होकर रील बनाती है, तभी वहां अचानक से तेज रफ्तार में ट्रेन आ जाती है और फिर...

KEY HIGHLIGHTS
  • लाइक्स और व्यूज की भूख
  • तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बची लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Making Reel In Front Of Moving Train: आजकल लोग अपने वीडियो को वायरल करने के चक्कर में काफी खतरनाक स्टंट करने में जुट जाते हैं। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की भूख ने कई लोगों को ऐसे खतरनाक खेल दिखाने पर मजबूर कर दिया है, जो उनकी जान को जोखिम में डालते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की ट्रेन की पटरियों पर खड़ी होकर रील बना रही है, जबकि एक ट्रेन तेज रफ्तार से उसकी ओर बढ़ रही है।

इस वीडियो में लड़की का साहस भरा स्टंट वास्तव में हैरान करने वाला है। जैसे ही ट्रेन उसकी ओर आती है, उसके बाल उड़ने लगते हैं और वह किसी तरह गिरने से बाल-बाल बच जाती है। यह स्पष्ट है कि वह कितनी खतरनाक स्थिति में थी और जरा सी चूक से उसकी जान जा सकती थी। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या लाइक्स और व्यूज की खातिर ऐसी जानलेवा हरकतें करना सही है।

End of Feed