Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में अजीबोगरीब वीडियो की भरमार है। यहां कभी-कभी तो ऐसे वीडियो नजर आते हैं जिन्हें देखकर तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो करीब चार अलग-अलग फ्रेम में हैं, जिनमें लाइक पाने के लिए इंस्टाग्राम यूजर बेहद फनी बातें करते हैं। वीडियो की शुरुआत में एक महिला नजर आती है। इसमें महिला विनती करती है कि गरीब के वीडियो को भी लोग देखें और लाइक करें। इसके ठीक बाद एक अन्य महिला वीडियो देखने से पहले उसकी बात सुनने की अपील करती है।
देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
फ्रेम में अगले हिस्से में एक छोटा बच्चा अपने दोस्तों के साथ नजर आता है। बच्चा रोते हुए अपील करता है कि दुनिया में उसका कोई नहीं है। बच्चा हाथ जोड़ते हुए पूरा वीडियो देखने की अपील करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसमें बच्चे की कलाकारी देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वीडियो में नजर आ रही बच्चे की मां भी लाइक पाने के लिए गजब की एक्टिंग करती हुई नजर आती है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो कि लाइक और सब्सक्राइब के लिए लोगों के ये फनी वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आए हैं। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुके हैं। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर mission_par_hu नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
