मेकअप से हूर की परी बना दी लड़की, देखकर बोले लोग- ब्यूटी पार्लर वालों भगवान से डरो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 5, 2024, 08:34 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की मेकअप से पहले बेहद सामान्य सी नजर आती है। मगर मेकअप के बाद वो इतनी खूबसूरत लगती है कि लोग भी हैरान रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ मेकअप का कमाल
  • देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना
  • आते ही वायरल हो गया ये वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया में वैसे तो हर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो अपने आप में बहुत खास है। वीडियो सांवली सी दिख रही एक लड़की से जुड़ा है, जो मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर में पहुंची है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि मेकअप के बाद लड़की इतनी खूबसूरत दिखने लगी मानो कोई हूर की परी है। मेकअप के कमाल का ये वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होते ही वायरल हो गया। वीडियो देखकर नेटिजन्स ब्यूटी पार्लर वालों को भगवान से डरने की सलाह देने लगा।

लड़की को बना दिया हूर की परी

वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि लड़की मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर पहुंची। यहां मेकअप आर्टिस्ट उससे कुछ सवाल पूछती है। सवाल पूछा गया कि क्या उसे मॉडल बनना है। लड़की ने तुरंत हां में जवाब दिया। लड़की का इतना कहना तो मेकअप आर्टिस्ट ने उसका मेकअप शुरू कर दिया। शुरुआत के कुछ सेकंड में कुछ समझ नहीं पाता, मगर जैसे ही मेकअप पूरा हुआ हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे कि कुछ देर पहले सामान्य सी नजर आ रही लड़की अब किसी मॉडल से कम नहीं लगती।

End of Feed