Today Viral Video: सोशल मीडिया में वैसे तो हर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो अपने आप में बहुत खास है। वीडियो सांवली सी दिख रही एक लड़की से जुड़ा है, जो मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर में पहुंची है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि मेकअप के बाद लड़की इतनी खूबसूरत दिखने लगी मानो कोई हूर की परी है। मेकअप के कमाल का ये वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होते ही वायरल हो गया। वीडियो देखकर नेटिजन्स ब्यूटी पार्लर वालों को भगवान से डरने की सलाह देने लगा।
लड़की को बना दिया हूर की परी
वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि लड़की मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर पहुंची। यहां मेकअप आर्टिस्ट उससे कुछ सवाल पूछती है। सवाल पूछा गया कि क्या उसे मॉडल बनना है। लड़की ने तुरंत हां में जवाब दिया। लड़की का इतना कहना तो मेकअप आर्टिस्ट ने उसका मेकअप शुरू कर दिया। शुरुआत के कुछ सेकंड में कुछ समझ नहीं पाता, मगर जैसे ही मेकअप पूरा हुआ हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे कि कुछ देर पहले सामान्य सी नजर आ रही लड़की अब किसी मॉडल से कम नहीं लगती।
एक्स पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि मेकअप के कमाल से हूर की परी जैसी दिख रही लड़की का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने मेकअप आर्टिस्ट को लेकर फनी कमेंट किए। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ब्यूटी पार्लर वालों भगवान से भी डरो। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @BabaXwale नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो शेयर करने का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।
