इस लड़की की रईसी के सामने बड़े-बड़े अमीर भरते हैं पानी, बाल कटवाने प्लेन से जाती है विदेश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 10, 2023, 03:36 PM IST

ब्रिटेन की यह लड़की अपने बाल कटवाने के लिए हर बार फ्लाइट से विदेश जाती है। इसके लिए उसने एक वीडियो भी बनाई है, जिसे उसने अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेश में बाल कटवाती है यह लड़की
  • फ्लाइट से जाती है हेयर कटिंग करवाने
  • ब्रिटेन की रहने वाली है यह लड़की

Girl goes to Abroad to Get Haircut: लोगों के शौक कितने बड़े हो सकते हैं, इस बात का अंदाजा लगाना नामुमकिन सा है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिस पर हमेशा लोग अपने अजीबोगरीब शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की विदेश जाकर अपना बाल कटवाती है, विदेश जाने के लिए वह फ्लाइट का इस्तेमाल करती है।

Girl goes to Abroad to Get Haircut

तुर्की के सैलून में बाल कटवाती कोरिन्ना बियानाका (Photo Credit - TikTok @ipsbeauty)

ब्रिटेन की रहने वाली कोरिन्ना बियानाका अपने बाल कभी भी ब्रिटेन में नहीं कटवाती। वह इसके लिए फ्लाइट से तुर्की जाती है और वहां अपने बाल कटवाती है। इसके लिए उसने अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें उसने अपना पूरा शेड्यूल भी बताया है। ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। दरअसल, कोरिन्ना पैसे बचाने के लिए ऐसा करती हैं। उनका कहना है कि आमतौर पर बाल कटिंग करवाने का बिल करीब 4000-5000 रुपये के आसपास का होता है और अगर उसमें कुछ एड करा दिया जाए तो यह 10000 रुपये के ऊपर चला जाता है। ऐसे में वह पैसे बचाने के लिए दूसरे देश में बाल कटवाने के लिए जाती हैं।

End of Feed