वायरल न्यूज़

अजब: टीवी के रिमोट से छोटा है यह कुत्ता, घूम सकते हैं जेब में रखकर, लंबाई जान गिनीज बुक वाले भी हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 10, 2023, 03:54 PM IST

World Shortest Dog: आपने कई सारे कुत्ते देखे होंगे, लेकिन हम आपको जिस कुत्ते से मिलाने जा रहे हैं उसकी लंबाई जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह कुत्ता इतना छोटा है कि इसे आप बड़ी आसानी से जेब में रखकर घूम सकते हैं।

Image

दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता (तस्वीर साभार- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता है पर्ल
  • पर्ल की लंबाई है मात्र 3.59 इंच
  • चिहुआहुआ प्रजाति का कुत्ता है पर्ल

World Shortest Dog: कुत्ते बहुत ही वफादार जानवर होते हैं। लगभग हर किसी को कुत्ते प्यारे लगते हैं। कई लोग अपने घरो में अलग-अलग प्रजाति के कुत्तों को पालते हैं और उनकी देख-रेख अपने बच्चों की तरह करते हैं। आपने घोड़े जितने विशाल कुत्ते देखे होंगे, जिन्हें देखकर लोगों को खौफ आ जाता है। दूसरी तरफ आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते से मिलाने जा रहे हैं। इस कुत्ते की लंबाई देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस कुत्ते की लंबाई टीवी के रिमोट की भी आधी है।

इस कुत्ते की लंबाई जानकर रह जाएंगे दंग

यह कुत्ता चिहुआहुआ प्रजाति का है। कुत्ते का नाम पर्ल है। इस कुत्ते का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है। कुत्ते का जन्म 1 सितंबर 2020 को हुआ है। ढाई साल से ज्यादा की उम्र होने के बाद इस कुत्ते की ऊंचाई मात्र 9.14 सेमी यानि सिर्फ 3.59 इंच है। कुत्ते को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे छोटा जीवित कुत्ता घोषित किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, पर्ल की लंबाई 12.7 सेमी यानि 5.0 इंच है।

पर्ल का वजन मात्र 553 ग्राम है। बता दें कि इससे पहले दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते के रूप में मिल्ली का नाम शामिल था। मिल्ली की लंबाई 9.65 सेंटीमीटर यानि 3.8 इंच थी। मिल्ली साल 2011 में पैदा हुई थी। साल 2020 में मिल्ली का निधन हो गया था। पर्ल को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'पर्ल की मालिक वेनेसा सेमलर कहती हैं कि उसे पाकर वह धन्य महसूस करती हैं।' वेनेसा बताती हैं कि पर्ल का स्वभाव बहुत ही शांत है। उनके पास तीन कुत्ते हैं, जिनमें पर्ल बहुत ही ज्यादा छोटा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article