वायरल न्यूज़

Funny Video: चाचाजी ने गाया ऐसा गाना पागल हो गया कोबरा, फिर जो दिखा बस हंसते चले जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 8, 2023, 02:09 PM IST

Funny Video Today: गाना गाते हुए चाचाजी का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है।

Image

चाचाजी गाना गाने में इतना डूब गए कि गोद में बैठा कोबरा भी नहीं दिखा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाचाजी का गाना सुनकर पागल हुआ कोबरा
  • पहुंच गया बिल्कुल करीब
  • हंसी नहीं रुकने देगा ये वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक चाचाजी से जुड़ा है जो नाव में बैठकर बड़े आराम से गाना गा रहे हैं। मगर तभी उनके साथ ऐसा कुछ हुआ कि नानी याद आ गई। चाचाजी के होश उड़ गए और तुरंत दौड़ लगा दी। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

नाव में चाचाजी ने गाया गाना

सामने आए वीडियो की शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि चाचाजी बड़े आराम से एक नाव में बैठे हैं। नाव भी किनारे पर स्थिर है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि चाचाजी नाव में ऐसे बैठे है कि जैसे खुद को राजा समझ रहे हो। फ्रेम उनका स्टाइल देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है। मगर आगे जो दिखा पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। दरअसल नाव में बैठे चाचाजी का तभी गाना गाने का मन हुआ। चाचाजी फिर पूरी शिद्दत से गाना गाते हैं। मगर काला चश्मा लगाकर गाना गा रहे चाचाजी को अंदाजा नहीं होता कि एक बड़ी मुसीबत उनके पास पहुंच रही है।

दरअसल चाचाजी जब गाना गा रहे थे कि तभी खतरनाक किंग कोबरा धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच गया। वो उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। मगर चाचाजी को जरा भी इसका आभास नहीं हुआ। वो सिर्फ मजे से गुनगुनाते रहते हैं। मजेदार है कि वीडियो बना रहे शख्स को खूब पता होता है कि चाचाजी के पास कोबरा है, मगर वो उन्हें सावधान करने की खुद ही बुरी तरह हंसता है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि चाचाजी को जैसे ही अहसास हुआ कि कोबरा उनकी गोद में आकर बैठ गया है, उनके होश उड़ गए। चाचाजी गाना गुनगुना ही भूल गए।

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि चाचाजी पूरी रफ्तार में उठे और उछलकर नाव से नीचे कूद गए। हालांकि कोबरा उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाया। इधर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि चाचाजी का गाना सुनकर पागल हो गया कोबरा। एक यूजर ने लिखा कि अरे कोई बता दो भाई। एक कमेंट में लिखा गया कि अरे भाई सांप आ गया भागो।मालूम मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर raha_rima01 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article