वायरल न्यूज़

Viral: लड़की की ताकत देख अच्छे-अच्छे बॉडीबिल्डर के छूट जाएंगे पसीने, उठाती दिखी इतना किलो वजन, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 9, 2023, 09:59 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जिम में बॉडीबिल्डरों की तरह वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही है, जो बेहद कमाल का है। ऐसे में यूजर्स को भी लड़की का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने की वेटलिफ्टिंग
  • कुर्ती पहन उठाया 60 किलो वजन
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Girl Weightlifting Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही है, जो कमाल की है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई लड़की की जमकर तारीफ कर रहा है। कमाल की बात ये है कि लड़की वजन उठाते समय कुर्ती पहनी हुई है, जिसे देखने के पर अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि लड़की ऐसा भी कर सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही है और एक जिमिंग गर्ल की तरह वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही है। वैसे एक बात तो तय है कि लड़की के हिम्मत को अच्छे-अच्छे बॉडीबिल्डरों के भी पसीने छूट जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

कुर्ती पहन लड़की ने की वेटलिफ्टिंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं दिलेर लड़की, जो संस्कृति के साथ-साथ अपने सेहत का भी ध्यान रखती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा हर लड़की को करना चाहिए और अपने शरीर को फिट रखने के लिए थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अब तक इस वीडियो पर 2 लाख 96 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '_.megha._prajapati_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article