Train Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की डेयरिंग करती नजर आ रही है। इस लड़की का स्टंट देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं। यूजर्स भी लड़की के इस कारनामे को देख काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ये वीडियो देखेंगे तो शायद आप भी लड़की पर अपना गुस्सा जाहिर करें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने अपने दोस्त का हाथ पकड़कर ट्रेन के दरवाजे से अपना पूरा शरीर बाहर निकाल रही है और फिर स्टंट करती नजर आ रही है, जैसे राधेश्याम फिल्म में पूजा हेगड़े ने किया था। ये भयानक नजारा देख आपका रोम-रोम कांप उठेगा। काफी लोग लड़की को ऐसा न करने की सलाह भी दे रहे हैं, तो कुछ लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं।
चलती ट्रेन पर लड़की ने की डेयरिंग
वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में कुछ यूजर ने लिखा कि ऐसा हरगिज नहीं करना चाहिए, अगर गलती से भी हाथ छूट गया, तो जान भी जा सकती है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने लड़की के इस दिलेरी की तारीफ की और जिंदगी को खुलकर जीने की बात कही। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। तो आपको ये विडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
