Viral Video: घोड़ी पर दूल्हे के साथ डांस कर रही थी लड़की, जोश-जोश में हुआ ऐसा खेल देखकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 19, 2023, 07:45 PM IST

Girl Dance Viral Video: एक लड़की मजे लेते हुए दूल्हे के साथ घोड़ी पर ठुमके लगा रही थी। डांस करते-करते लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे जमीन पर गिर पड़ी। इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • घोड़ी पर डांस करना लड़की को पड़ा भारी
  • नाचते-नाचते जमीन पर गिरी
  • नजारा देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Funny Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो (Viral Video) का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Dance Viral Video) को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

girl dance video

नाचत-नाचते गिरी लड़की (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

शादियों में आपको एक से एक नजारे देखने को मिल जाएंगे। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान वाले तक मामले शामिल होते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन धमाल मचाते हैं। तो कभी दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। वहीं, कई बार मेहमान भी माहौल बना देते हैं। लेकिन, इस वीडियो (Groom Viral Video) में एक लड़की धमाल मचाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, जोश-जोश में उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा घोड़ी पर आराम से बैठा हुआ है। वहीं, एक लड़की घोड़ी पर चढ़कर ठुमके लगा रही है। लड़की का जोश देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आज वो गर्दा उड़ा देगी। लेकिन, डांस करते-करते उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से नीचे गिर पड़ती है। लड़की अकेले नहीं गिरती, बल्कि दूल्हे को भी साथ लेकर गिरती है। तो पहले इस मजेदार नजारे को देखें...

End of Feed