वायरल न्यूज़

यहां है 'मौत' का झील, जान हथेली पर लेकर जाते हैं लोग, आखिर क्या है कारण

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2023, 01:31 AM IST

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने अनोखेपन के लिए जानी जाती हैं। इसी में से एक है, फिलीपींस का 'ताल लेक', जहां जाने पर अच्छे-अच्छों को पसीना आ जाता है।

Image

फिलीपींस का ताल लेक (Image Credit: iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिलीपींस का 'ताल लेक'
  • ताल को कहा जाता है मौत का झील
  • पास जाने के नाम पर ही लोगों के बज जाते है बारह

Taal Lake of Philippines: दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। यहां कदम-कदम पर शॉक्ड होने वाली चीजें मिलती हैं, जिसके बारे में समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। देखा जाए तो यह कुदरत का एक करिश्मा है, जिससे छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता। वैसे आप सभी तो कुदरत से छेड़छाड़ का नतीजा जानते ही होंगे, क्योंकि उसकी तबाही को कोई रोकने वाला आज तक पैदा नहीं हुआ। बस कुछ ऐसा ही ये झील, जिसके बारे में सुनते ही लोगों को पसीने आने लगते हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिलीपींस के लूजोन आईलैंड पर स्थित एक ज्वालामुखी की, जो एक सक्रिय ज्वालामुखी है। यहां एक ज्वालामुखीय झील है, जिसे 'ताल झील' के नाम से पुकारा जाता है। सक्रिय होने के नाते ये कब फट जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में यहां करीब जाने में ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। वॉल्कैनो ताल के चलते ही इस आईलैंड को काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे में यहां जाने लोग काफी कतराते हैं।

Taal Lake of Philippines

फिलीपींस का ज्वालामुखीय लेक (Image Credit: iStock)

काफी खतरनाक है 'ताल लेक'

बता दें, यहां आने वाले पर्यटकों को भी पहले ही चेतावनी दी जाती है, ताकि कोई लापरवाही दिखाकर हीरोगिरी ना करने लगे। क्योंकि ये सक्रिय ज्वालामुखी है, जो ना जाने कब फट जाए, किसी को नहीं पता। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक भी अपनी जान हथेली पर लेकर यहां जाते हैं, और एक रोमांच भरा अनुभव लेते हैं। वैसे ये स्थान काफी खतरनाक जगहों में से एक है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article