वायरल न्यूज़

बारिश आई तो झूमकर नाचने लगी लड़की, मगर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 17, 2024, 09:14 AM IST

Girl Funny Dance Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बारिश शुरू हुई तो लड़की भी छत पर डांस करने पहुंच गई। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

लड़की बारिश में झूमकर डांस कर रही थी, मगर बेचारी धड़ाम से गिर पड़ी। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश देख झूम उठी लड़की
  • छत पर डांस भी करने लगी
  • फिर जो हुआ हंसी ना रुकेगी

Girl Funny Dance Video: देश के अलग-अलग राज्य में हुई बारिश ने आम जन को गर्मी से बड़ी राहत दी है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को बारिश से इतनी राहत मिली कि खुशी से नाचते लगे। बारिश में डांस करते हुए बड़ी तादाद में युवाओं ने इंटरनेट पर वीडियो भी अपलोड किए जो खूब वायरल हुए हैं। मगर इन सबके बीच एक लड़की से जुड़ा वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि लड़की गर्मी में बारिश देख इतनी खुश हुई कि झूमकर नाचने लगी। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी हंसी का पात्र बन गई।

बारिश में डांस पड़ गया महंगा

वायरल हो रहे 15 सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि झमाझम बारिश हो रही है। बारिश देखी तो लड़की तुरंत नहाने पहुंच गई। लड़की इतनी खुश हुई कि झूमकर नाचने लगी। फ्रेम में देखेंगे कि बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और लड़की डांस स्टेप कर रही है। वो थोड़ा चलकर एक स्टेप दिखाने की कोशिश करती है कि तभी उसका पैर फिसल गया। इससे लड़की धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। इसमें आगे देखेंगे कि लड़की कोहनी पकड़कर वहीं बैठ गई।

एक्स पर देखिए वायरल वीडियो

मालूम हो कि बारिश डांस करते हुए लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @Sandhya91987 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है, 'डांस ऐसा करो कि हॉस्पिटल जाना पड़ जाए।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article