Girl Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही धूम मचा देते हैं और नेटिजन्स को भी खूब पसंद आते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की के डांस से जुड़ा है, जो ऐसी जगह डांस करती है कि देखकर चौंक जाएंगे। दरअसल लड़की कहीं और नहीं बल्कि ट्रेन के जनरल डिब्बे में डांस करने पहुंच गई। कोच में उसे डांस करता देख यात्री तक चौंक गए। उन्हें भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि नजर के सामने कोई लड़की डांस कर रही है।
वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
