वायरल न्यूज़

Dance Video: लड़की ने 'कावाला' सॉन्ग पर किया इतना झन्नाटेदार डांस, अदाएं और मूव्स देख तमन्ना भाटिया भी दंग रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 08:18 AM IST

इंस्टाग्राम पर लड़की का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'कावाला' सॉन्ग डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया 'कावाला' सॉन्ग पर डांस
  • अदाएं और मूव्स देख याद आ जाएंगी तमन्ना भाटिया
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: आज हम आपके लिए लेकर एक ऐसा डांस वीडियो, जिसे देखने के बाद आप एकदम एनर्जी से भर जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में लड़की ने बेहद ही झन्नाटेदार वाला डांस किया है, जिसे देख यूजर्स भी दंग रह गए। वीडियो में लड़की हुबहू हीरोइन कॉपी की है। यूजर्स द्वारा इस डांस वीडियो को खूब सराहा जा रहा है, जो आपको भी खूब पसंद आने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने 'कावाला' सॉन्ग पर डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप तमन्ना भाटिया के ओरिजिनल सॉन्ग को भी भूल जाएंगे। वीडियो में लड़की ने कोई भी स्टेप मिस नहीं की है और काफी बेहतरीन तरीके से डांस किया है। इस दौरान उसकी अदाएं और मूव्स देखने लायक है, जो लाजवाब है।

लड़की ने किया 'कावाला' सॉन्ग पर डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि ये तो ओरिजिनल से भी ज्यादा अच्छा लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसने तो तमन्ना को भी पीछे छोड़ दिया। इस वीडियो पर अब तक 65 हजार से अधिक लाइक्स भी चुके हैं और इसे सैकड़ों बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article