Madhuri Dixit Expression Video: काफी बार डांस के कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिसे देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि एक आम इंसान भी किसी डांसर के जैसा डांस कर सकता है। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसमें एक लड़की कमाल का डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान उसके एक्सप्रेशन देख आप उसके फैन हो जाएंगे।
लड़की ने दिखाया माधुरी जैसा एक्सप्रेशन (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने पर डांस करती दिख रही है। इस दौरान उसके एक्सप्रेशन आपको धक-धक गर्ल की याद दिला देंगे। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इतना गजब का एक्सप्रेशन किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसे ही कई सारे टैलेंट हमारे देश में छिपे हुए हैं, जिन्हें कभी मौका ही नहीं मिल पाता।
लड़की ने दिखाया माधुरी जैसा एक्सप्रेशन
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत अच्छी एक्टिंग है, दुआ है यह बहन बड़ी होकर एक्टर बने। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमारे सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.77 व्यूज आ चुके हैं और 9.8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
