VIDEO : Jawan फिल्‍म के 'चलेया' सॉन्‍ग पर लड़की ने किया हूबहू डांस, देखकर SRK भी हो जाएंगे फैन

Jawan Chaleya Song Viral Video : प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म का जलवा अब भी बरकरार है। फिल्‍म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति सहित कई स्टार कलाकार भी हैं।

Jawan Chaleya Song Viral Video : इन दिनों में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' का जलवा कायम है। किंग खान के फैन्‍स इंटरनेट पर फिल्म के गानों पर जमकर झूम रहे हैं। हाल ही में एक युवा लड़की द्वारा मूवी थिएटर के भीतर फिल्म के सुपरहिट ट्रैक 'चलेया' पर जोश के साथ थिरकते हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। इस वायरल वीडियो में थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर वीडियो चल रहा है और उसी तालमेल के साथ लड़की डांस कर रही है। हालांकि इसे वीडियो से लड़की ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। ये वीडियो @vaidehi_theperformer नामक अकाउंट से इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया था। वीडियो को पहले ही 105,000 से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं। वायरल डांस को लेकर फैन्‍स ने लड़की के डांस की खूब तारीफ की है।

​Jawan Chaleya Song Viral Video, Jawan Film Box Office Collection, Chaleya Viral Video, Sha Rukh Khan, Trending Viral Video

जवान के गाने पर लड़की का डांस (फोटो क्रेडिट : वीडियो ग्रैब)

बॉक्‍स ऑफिस पर जलवा कायम

प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म का जलवा अब भी बरकरार है। फिल्‍म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति सहित कई स्टार कलाकार भी हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण की विशेष भूमिका है। दरअसल, 'जवान' एक मनोरंजक पिता-पुत्र की कहानी है जो शाहरुख खान द्वारा निभाए गए अपने मुख्य किरदार के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को कुशलता से संबोधित करता है। फिल्म के कलाकारों में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा और संजय दत्त की कैमियो भूमिका भी शामिल है।

End of Feed