Girl In Rapido: बाइक सर्विस एग्रीगेटर Rapido एक बार फिर सुर्खियों में है। एक लड़की ने आरोप लगाया कि उसने एक रैपिडो बाइक बुक की थी। व्हाट्सऐप के जरिए उसने अपनी लोकेशन शेयर की थी। अब वही राइडर रात में उन्हें मैसेज करके परेशान कर रहा है। लड़की ने इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मैसेज में लिखा नजर आ रहा है कि 'तुम्हारी डीपी देखकर आया था।' लड़की ने जैसे ही रैपिडो राइडर का मैसेज सोशल मीडिया पर डाला, वैसे ही लड़की का मैसेज वायरल होने लगा है।
रैपिडो राइडर ने लड़की को किया मैसेज (ट्विटर)
रैपिडो राइडर का कथित मैसेज वायरल
लड़की ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रैपिडो को टैग भी किया। लड़की ने आरोप लगाया कि रैपिडो बाइक बुक करने के बाद राइडर बाइक लेकर आया और उसे उसके डेस्टिनेशन पर ड्रॉप किया। इसके बाद रात को डेढ़ बजे के आस-पास उसे फिर से मैसेज किया। मैसेज में रैपिडो राइडर ने लिखा था, 'हेलो, सो गए। सिर्फ और सिर्फ तुम्हारी डीपी देख के और आवाज की वजह से आया था। वरना लोकेशन बहुत दूर थी, बिल्कुल नहीं आता। और हां एक और बात, मैं भईया वईया नहीं हूं।'
@behurababe We have been relentlessly trying to reach you to get the Ride ID & your registered mobile no.Please un… t.co/JwKAs4WVld
— ANI (@ANI) Mar 15, 2023
लड़के के चैट को ट्विटर पर 'husnpari' नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। इसके साथ Rapido को टैग भी किया गया और जमकर लताड़ लगाई गई। इसके बाद रैपिडो को जवाब देना पड़ गया। Rapido ने इस तरह के चैट को लेकर अपनी गलती मानी और ट्विटर पर जवाब दिया, 'ये हमारे लिए बेहद निराशाजनक है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। प्राथमिकता के आधार पर हम इस पर कार्रवाई करेंगे। अब लोग रैपिडो को टैग करके निशाना साध रहे हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
