वायरल न्यूज़

Viral Video: महज कुछ मिनटों में 80 मोमोज खा गई ये लड़की, स्पीड देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 28, 2023, 02:15 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का मोमोज खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको चक्कर आने लगेगा। वीडियो में दिख रही लड़की ने महज कुछ मिनटों में 80 मोमोज खत्म कर दिए, जो आश्चर्यजनक है।

Image

महज कुछ मिनट में लड़की ने खत्म कर दिए 80 मोमोज (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने मिनटों में खाए 80 मोमोज
  • खाने की स्पीड देख चक्कर आ जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Undefeated 80 Momos Eating Challenge: हमारी दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। यहां कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिसके बारे में जानकर लोगों को बेहद हैरानी होती है। काफी लोग आपको ऐसे देखने को मिल जाएंगे, जो इन अजीबोगरीब कंपटीशन में हिस्सा लेते हैं और उन्हें जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मोमो खाने का चैलेंज लेती नजर आ रही है और वह महज कुछ मिनट में ही टेबल पर रखी सारे मोमोज की प्लेट खत्म कर देती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की के आगे मोमोज की कई सारी प्लेटें रखी गई है, जिसे खाने के लिए उसने चैलेंज एसेप्ट किया है। ऐसे में लड़की महज कुछ मिनट में ही करीब 80 मोमोज खाकर खत्म कर देती है। इस दौरान उसके खाने की स्पीड देख आप शॉक्ड हो जाएंगे और समझ ही नहीं आएगा कि इतनी तेजी भला कोई कैसे खा सकता है? इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी लड़की के इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

महज कुछ मिनट में लड़की ने खत्म कर दिए 80 मोमोज

बता दें, ये लड़की अपने इंस्टाग्राम पर खाने के कई सारे वीडियोज को शेयर करती रहती है, जो बेहद कमाल के हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतनी स्पीड में खाने में तो लोगों के पसीने छूट जाएंगे लेकिन लड़की ने तो कमाल ही कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे मोमोज की सबसे बड़ी फैन घोषित कर देना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 1700 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'rainaiscrazy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article