वायरल न्यूज़

FUNNY VIDEO: खूबसूरत लड़की को बोल दिया आंटी, फिर जो हंगामा हुआ पहले नहीं देखा होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 7, 2024, 11:05 AM IST

Funny Prank Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का पहले लड़की से एड्रेस पूछता है और इसके बाद उसे आंटी कहकर बुलाता है। फ्रेम में फिर जो हंगामा देखने को मिला हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

दोस्तों ने लड़की से किया गुस्सा दिलाने वाला मजाक। (Photo/Instagram)

Funny Prank Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक प्रैंक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें लड़के ने खूबसूरत लड़की से ऐसा मजाक किया कि वो गुस्से से लाल हो गई। इसमें लड़के ने लड़की को जानबूझकर आंटी कह दिया। इसपर लड़की आंटी कहने वाले लड़के को खूब सुनाती है। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का रास्ते में टहल रहा है और करीब से ही अन्य लोग गुजर रहे हैं। इसी क्रम में एक खूबसूरत लड़की भी करीब से गुजरती है और यहीं से प्रैंक शुरू हो गया। इसमें देखेंगे कि लड़की के करीब से गुजरते ही एक लड़का उसे आंटी कहकर बुलाता है।

लड़की को कह दिया आंटी

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि लड़का करीब आते ही लड़की से एड्रेस पूछता है। लड़की भी अनजान समझकर उसे जवाब देती है। मगर एड्रेस पूछने के बाद लड़का जवाब में उसे आंटी कहता है। अब इतना सुनना था कि लड़की गुस्से से लाल पड़ गई। वो आंटी कहने पर एतराज जताती है। लड़की पूछती है कि उसे आंटी कहकर क्यों बुलाया गया है। लड़का जवाब में उसे फिर एक बार आंटी कहता है। लड़की सवाल पूछती है कि वो किस एंगल से आंटी नजर आती है। लड़की इतना गुस्सा होती है कि लड़को दो थप्पड़ तक मारने की धमकी देती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

यूट्यूब पर देखिए वीडियो

मालूम हो मजेदार प्रैंक वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे यूट्यूब पर That Was Crazy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article