वायरल न्यूज़

Watch: पानी पीते जिराफ को शेरों के झुंड ने घेरा, फिर भी बच निकला जानवर, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 02:57 PM IST

सोशल मीडिया पर जिराफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पानी पी रहा है और तब तक उसे 20 शेरों ने घेर लिया। आगे का नजारा देख आपकी रूह कांप जाएगी। देखें वीडियो..

Image

पानी पीते जिराफ को शेरों के झुंड ने घेरा (Image Credit - YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी पी रहा था जिराफ
  • शेरों के झुंड ने जिराफ को घेरा
  • रूह कंपाने वाला है नजारा

Giraffe and Lions Fight Video: जंगलों में शेरों और बाकी जानवरों की लड़ाई होना आम बात है। शेर अपने शिकार के लिए दूसरे जानवरों को अपना निशाना बनाता है और उन पर हमला करता है। ऐसे में अधिकतर जानवर उसके शिकार बन जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अपनी किस्मत और अपने हिम्मत के जरिए बच निकलते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आपको इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक जिराफ पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है, तभी उसके पास 20 शेरों का झुंड आ जाता है और उस पर हमला कर देता है लेकिन जिराफ अपने दिमाग और चालाकी से बच निकलता है। ऐसे में इस बीच जो उनकी लड़ाई होती है, वह दिल दहला देने वाली है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स द्वारा बार-बार देखा जा रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

पानी पीते जिराफ को शेरों के झुंड ने घेरा

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (YouTube Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस जिराफ की तरह ही जिंदगी में भी भागना चाहिए नहीं तो जीतना मुश्किल हो जाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है आज किस्मत जिराफ के साथ थी। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Latestsightings' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article