Natu Natu Dance Fever: फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की 'RRR'के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। जब से इस गाने ने यह उपलब्धि हासिल की है, देश दुनिया में लोगों के दिलों दिमाग पर यह गाना छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर डांस के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह वीडियो है भारत में जर्मनी के राजदूत डॉक्टर फिलिप एकरमैन का, जिन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह और जर्मन दूतावास के अधिकारी इस गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
भारत में जर्मनी के राजदूत डॉक्टर फिलिप ने नाटू नाटू गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया (क्रेडिट- @AmbAckermann)
Germans can't dance? Me & my Indo-German team celebrated #NaatuNaatu’s victory at #Oscar95 in Old Delhi. Ok, far fr… t.co/friKOECVoP
— ANI (@ANI) Mar 18, 2023
पुरानी दिल्ली का है वीडियो
भारत में जर्मनी के राजदूत ने जो वीडियो जारी किया है, वह पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक का है। वीडियो में डॉ. फिलिप और उनकी टीम लाल किले के पास इस गाने पर थिरकती नजर आ रही है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है, जर्मन के लोग डांस नहीं कर सकते? मैं और मेरी इंडो-जर्मन टीम ने पुरानी दिल्ली में ऑस्कर 95 में नाटू नाटू की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने आगे लिखा, ठीक है यह परफेक्ट निहीं है, लेकिन मजा आया।दूतावासों को कर दिया चैलेंज
डॉ. फिलिप ने अपने इस ट्वीट में दूतावासों को भी चैलेंज दिया है। उन्होंने लिखा, हमें प्रेरित करने के लिए भारत में कोरियाई दूतावास का धन्यवाद। बधाई हो राम चरण और आरआरआर की टीम का स्वागत है। उन्होंने लिखा, दूतावासों के लिए चैलेंज जारी है, अगला कौन है?
