वायरल न्यूज़

Video: G-20 में मिले सुर मेरा तुम्हारा, भारत की म्यूजिकल जर्नी देख गदगद हो गए विदेशी मेहमान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 10, 2023, 04:09 PM IST

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मेलन में शामिल होने आए सभी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान भारतीय कलाकारों ने मंच से भारत के पारंपरिक संगीतों के सुर प्रस्तुत किए।

Image

जी ट्वेंटी सम्मेलन (ट्विटर)

G20 Summit: भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन के पहले दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मेलन में शामिल होने आए सभी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था। इस भव्य रात्रिभोज में जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स और बिजनेसमैन शामिल हुए। इस दौरान मेहमानों को लजीज व्यंजन तो परोसा गया ही, साथ ही साथ ही पूरे माहौल को संगीतमय बनाने के लिए भारत मंडपम में सुरों की महफिल सजी।

भारत की म्यूजिकल जर्नी देख मंत्रमुग्ध हुए विदेशी मेहमान

रात्रिभोज के कार्यक्रम के दौरान भारत ने दुनिया के सामने अपनी क्लासिकल संगीत विरासत का प्रदर्शन किया। भारतीय कलाकारों ने मंच से भारत के पारंपरिक संगीतों के सुर प्रस्तुत किए। वहीं भोज में शामिल हुए मेहमान भारत की म्यूजिकल जर्नी देख मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'गंधर्व अटोद्यम' था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गीत का म्यूजिकल संगीत सुन सकते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' पर कलाकारों की प्रस्तुति आपका मन मोह लेगी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा'। बता दें कि रात्रिभोज के दौरान आयोजित हुए इस पारंपरिक संगीत कार्यक्रम में भारत की अलग-अलग सांस्कृतिक विरासत और विविधता को प्रदर्शित किया गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article