Video: इधर भारत में मची है G-20 की धूम, उधर आसमान में गर्व से चौड़ा हुआ देश का सीना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 9, 2023, 03:29 PM IST

G-20 Flag Video: इस वीडियो को देखकर हर भारतीय का दिल गर्व से फूल गया है। वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत में जी-20 सम्मेलन के बीच आसमान में जी-20 का झंडा लहरा रहा है।

G-20 Flag Video: देश की राजधानी दिल्ली में दुनियाभर के देशों का जमावड़ा लग गया है और G-20 सम्मेलन शुरू हो गया है। जी-20 सम्मेलन की चर्चा न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। भारत G-20 सम्मेलन की मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सारे विदेशी मेहमान भारत के स्वागत से गदगद हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

G20

जी ट्वेंटी झंडा

वीडियो देख दिल गदगद हो जाएगा

इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो जी-20 सम्मेलन से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत में जी-20 सम्मेलन के बीच आसमान में जी-20 का झंडा लहरा रहा है। भारतीय वायु सेवा के विंग कमांडर गजानंद यादव ने G-20 के झंडे के साथ 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्काईडाइविंग की। इस वीडियो को देखकर हर भारतीय का दिल गर्व से फूल गया है। वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर किया है। देखें वीडियो-

End of Feed