वीडियो देख दिल गदगद हो जाएगा
इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो जी-20 सम्मेलन से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत में जी-20 सम्मेलन के बीच आसमान में जी-20 का झंडा लहरा रहा है। भारतीय वायु सेवा के विंग कमांडर गजानंद यादव ने G-20 के झंडे के साथ 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्काईडाइविंग की। इस वीडियो को देखकर हर भारतीय का दिल गर्व से फूल गया है। वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर किया है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि IAF के विंग कमांडर गजानंद यादव 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमान में स्काईडाइविंग कर रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में G-20 का झंडा नजर आ रहा है। वह जी-20 के झंडे को बड़े शान से आसमान में लहरा रहे हैं। विंग कमांडर 'वसुधैव कुटुंबकम- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के थीम वाले जी-20 झंडे को अपने हाथ में लेकर 10 हजार की फीट पर स्काई डाइविंग करते दिख रहे हैं। वीडियो मार्च महीने का है, जिसे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु ने हाल ही में शेयर किया है।
