वायरल न्यूज़

Video: पति से दुनिया का सबसे खतरनाक मजाक, होठों पर ELFY लगाकर किस करने पहुंच गई पत्नी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 30, 2023, 10:49 AM IST

Husband Wife Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पत्नी ने अपने पति से इतना खतरनाक मजाक किया कि बेचारे ने शायद ही सपने में कभी सोचा होगा।

Image

पत्नी ने किया पति से खतरनाक मजाक। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने पति से किया खतरनाक मजाक
  • ऐसा मजाक कि शायद ही पहले देखा होगा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे ढेरों वीडियोज पड़े हैं, जिनमें पत्नी अपने पति से मजाक करती हुई नजर आई हैं। कई बार तो वो ऐसा मजाक कर बैठती हैं कि पति को खासा बुरा लगता है और वो चीख-चिल्लाने लगता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें महिला ने पति से मजाक करने का नया कीर्तिमान बना दिया। उसने पति के साथ ऐसा मजाक किया कि बेचारे ने शायद ही सपने में भी कभी सोचा होगा। पत्नी का मजाक देखकर बेचारे पति के दिमाग की बत्ती गुल हो गई। उसकी समझ में ही कुछ नहीं आया कि आखिर पत्नी ने उसके साथ क्या कर दिया। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।

पति से दुनिया का सबसे खतरनाक

सामने आए मजेदार वीडियो को शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि पत्नी ने अपने पति से दुनिया का सबसे खतरनाक मजाक करने का प्लान बनाया। पत्नी ने बकाया सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। उसने पति से मजाक करने के लिए अपने होंठों पर ELFY लगा ली। इसके बाद वो सीधी पति के पास पहुंची और रोमांटिक मूड में आ गई। इधर पत्नी का ऐसे देखकर पति भी बहुत खुश हो गया। वो तुरंत पत्नी के करीब पहुंचा और किस करने लगा। मगर जैसे ही किस किया बेचारा घबरा गया। उसकी समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ। क्योंकि किस करते ही ELFY जैसी चीज ने अपना काम कर दिया। उसके होंठ ही पत्नी के होंठ से चिपक गए। अब पति पीछे हटता है, मगर उसके होंठ भी खिंचने लगते हैं। फ्रेम में ये दृश्य खासा मजेदार भी लगता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स

फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि होंठ चिपकने के बाद पति को इतना दर्ज हुआ कि बेचारे की आंखों से पानी निकलने लगा। मगर पत्नी की अभी भी हंसी नहीं रुकती है। पति से मजाक करते हुए पत्नी के वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अच्छी कोशिश है, मगर ऐसा अब दोबारा मत करना। एक यूजर ने लिखा कि कितना घटिया था सबकुछ। वीडियो इंस्टाग्राम पर x.__tweets.__.abdou__.x हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article