Funny Video: लड़के समझदार होते हैं या लड़कियां? सवाल पर क्यूट गर्ल ने दिया ऐसा जवाब उछल पड़ेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 31, 2023, 11:34 AM IST

Funny Video: समझदारी के सवाल पर क्यूट गर्ल ऐसा जवाब देती है कि सुनकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। मगर फिर भी हंसी नहीं रुकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
लड़के समझदार होते हैं या लड़कियां
जवाब में लड़की ने कही मजेदार बात
सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Funny Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज हजारों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो समझदारी पर अपनी राय देती है। मगर वो इसपर जो बातें कहती हैं सुनकर कोई भी उछल पड़ेगा। दरअसल सवाल पूछा गया कि लड़का और लड़की में ज्यादा समझदार कौन होता है। फ्रेम में इसके बाद जो बातें सुनाई देती हैं, सचमुच बहुत मजेदार भी लगेंगी।

Funny Video.

समझदारी के सवाल पर लड़की ने ऐसा जवाब दिया कि सुनकर हंसी रोकना भी मुश्किल होगा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

लड़का या लड़की, समझदार कौन?

वीडियो शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि लड़की दिल्ली के पॉश इलाके कनॉट प्लेस में टहल रही है। तभी एक अन्य लड़की कैमरा लेकर उसके पास पहुंच गई। लड़की पहले उसका नाम पूछती है। जवाब मिला प्रिया। अब सवाल होता है कि लड़के समझदार होते हैं या फिर लड़कियां समझदार होती हैं? देखकर लगता है कि जवाब लड़की के पक्ष में मिलेगा। मगर देखकर उछल पड़ेंगे कि लड़की ने ऐसा कुछ नहीं कहा। इसके उलट उसने जो कहा सचमुच सिर खुजाने लगेंगे। लड़की ने कहा कि लड़के समझदार होते हैं।

लड़कियों की समझदारी पर क्या कहा?

ये जवाब सुनकर क्यूट गर्ल से फिर सवाल हुआ कि लड़कियां भी तो समझदार हो सकती है? इसपर जवाब मिला कि प्रैक्टिकली देखा जाए तो लड़के ज्यादा समझदार होते हैं। सवाल पूछ रही बेचारी लड़की फिर कहती है कि लड़कियां भी तो समझदार होती हैं। लड़की इसपर जो बातें कहती है शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। लड़की कहती है कि उसकी राय पर शायद नेटिजन्स सहमत ना हो। मगर लड़कों का दिमाग उनके दिमाग में होता है, लड़कियों का दिमाग उनके घुटनों में होता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

End of Feed