वायरल न्यूज़

बंदूक की नोक पर ज्वेलरी स्टोर लूटने लगी महिला, मगर कर गई बड़ी गलती, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 4, 2024, 09:58 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि एक महिला पूरा प्लान बनाकर ज्वेलरी स्टोर को लूटने पहुंची। उसने अंदर घुसते ही बंदूक की नोक शख्स के सामने कर दी और लूट की वारदात को अंजाम देने लगी।

Image

अचानक ज्वेलरी स्टोर लूटने पहुंच गई महिला। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ज्वेलरी स्टोर लूटने पहुंची महिला
  • मगर कर गई एक बड़ी गलती
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक से बढ़कर एक वीडियो की भरमार है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि खूब हंसी आती है। इतनी हंसी कि इंसान पेट पकड़कर बैठ जाए। अभी ठीक वैसा ही एक नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि एक महिला बंदूक की नोक पर ज्वेलरी स्टोर लूटने पहुंच गई। वो लूट की वारदात को अंजाम देने में कामयाब भी हो गई, मगर एक गलती ने सारा खेल खराब कर दिया। इस गलती की वजह से महिला ना सिर्फ पकड़ी गई बल्कि उसकी खूब पिटाई भी हुई।

ऐसे पकड़ी गई लुटेरी महिला

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि ज्वेलरी स्टोर का मालिक आराम से बैठा है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी सीसीटीवी कैमरे में ऐसा कुछ कैद हुआ जिसकी कल्पना मालिक ने शायद ही कभी की होगी। इसमें देखेंगे कि शख्स ज्वेलरी स्टोर पर ग्राहक के इंतजार में बैठा कि तभी एक महिला की एंट्री हुई। शख्स कुछ समझ पाता तभी उसने बैग से बंदूक निकाली ली और लूटपात शुरू कर दी है। बंदूक की नोक खुद की तरफ देख शख्स चुपचाप बैठा रहा। इधर लुटेरी महिला ज्वेलरी स्टोर को लूटने लगी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मगर लूट की वारदात को अंजाम देने वो एक ऐसी गलती कर गई कि देखकर हंसी छूट जाएगी। अपनी इसी गलती की वजह से उसे शख्स ने ना सिर्फ पकड़ लिया बल्कि खूब पिटाई भी की। इसमें देखेंगे कि लूट का माल महिला ने जैसे ही बैग में रखना शुरू किया, उसने गलती से बंदूक भी बैग में ही रख ली। अब बंदूक बैग में रखते ही शख्स ने तुरंत उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ सब कैमरे में कैद है। मालूम हो कि लूट की मजेदार वादरात से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article