वायरल न्यूज़

Video: जलने की बारी आई तो जूते छोड़कर भाग गया रावण, लोगों ने पकड़ा मगर हाथ नहीं आया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 25, 2023, 10:21 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो दिल्ली में मौजपुर का बताया गया है। जहां रावण जलने से अपने जूते छोड़कर भाग गया।

Image

जूते छोड़कर भागा रावण। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • जूते छोड़कर भागा रावण
  • दिल्ली के मौजपुर का वीडियो
  • देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: बीते मंगलवार चौबीस अक्टूबर को देशभर में दशहरा यानी विजयदशमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण का पुतला जलाने की भी प्रथा है। इसीलिए दशहरा पर देशभर में जगह-जगह रावण के पुतले जलाए गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी रावण दहन किया गया। मगर रावण दहन से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल विजयदशमी पर जैसे ही रावण के जलने की बारी वो तुरंत अपने जूते छोड़कर भा गया।

जूते छोड़कर भागा रावण

जूते छोड़कर भागने वाले रावण से जुड़ा मजेदार वीडियो दिल्ली के मौजूपुर से जुड़ा है। यहां मेट्रो स्टेशन के पास रावण का बड़ा पुतला जलाने के लिए रखा गया था। मगर जैसे ही उसके जलने का नंबर आया रावण तुरंत जूते छोड़कर भाग गया। दरअसल जलाने के लिए रावण को जिस रस्सी से बांधा गया था वो धीली पड़ गई। इससे रावण का शरीर नीचे की तरफ जाने लगा। रावण के जूते वहीं रहे और उसका पूरा शरीर धीरे-धीरे कर आगे की तरफ गिर गया। इधर रावण को गिरता देख लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, मगर तबतक वो पूरी तरह नीचे गिर चुका था।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इंस्टाग्राम पर vishnurawal_media नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया कि राम का नाम सुनते ही भाग गया रावण। इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये दिल्ली का वीडियो है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि रावण जूते छोड़कर छोड़कर भाग गया। जूते छोड़कर भागने वाले रावण का मजेदार वीडियो अभी तक सैकड़ों व्यूज बटोर चुका है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि मगर भागकर कहां जाएगा ये रावण।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article