Funny Video Today: इतना कम दिमाग चोर नहीं देखा भाई, मेहनत बहुत की मगर मिला बाबाजी का ठुल्लू

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 8, 2023, 08:43 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि चोर घर में चोरी करने के इरादे से पहुंचा, मगर उसने दिमाग का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में चोरी करने पहुंचा चोर
  • मगर दिमाग का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया
  • आखिर मिला सिर्फ बाबाजी का ठुल्लू

Funny Video Today: कहते हैं कि हर काम के लिए दिमाग की भी जरुरत होती है। इंसान अगर दिमाग का इस्तेमाल ना करे तो वो काम ठीक से नहीं होता और नुकसान तक उठाना पड़ जाता है। अभी एक ऐसे ही कम दिमाग चोर का फनी वीडियो सामने आया है। इसमें बेचारा बिना दिमाग लगाए एक घर में चोरी करने पहुंच गया, मगर जब खिड़की खोलकर अंदर दाखिल हुआ तो उसके तोते उड़ गए। चोर वहीं दीवार पर माथा पटकने लगा। इतनी मेहनत के बाद उसे बाबाजी के ठुल्लू के अलावा कुछ नहीं मिला। चोरी में नाकाम होने की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Funny Video Today

सीसीटीवी फुटेज देखकर खुद ही कहेंगे कि इतना कम दिमाग चोर नहीं देखा। (फोटो- वीडियोस्क्रीशॉट)

मेहनत की फिर उड़ गए चोर के होश

सामने आए कुछ सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे कि चोरी को अंजाम देने के लिए एक चोरी घर के करीब पहुंचा। पूरी तरह भांपने के बाद कि घर में कोई नहीं है, चोर तुरंत एक खिड़की के करीब पहुंचा। अब उसी खिड़की को तोड़कर उसने अंदर दाखिल होने का प्लान बनाया। चोर हाथ की ताकत से खिड़की तोड़ने लगा। कुछ ही पल में खिड़की टूट भी गई। मालूम होता है कि अपने मिशन में कामयाबी मिलती देख चोर की खुशी का ठिकाना ना रहा। वो तुरंत खिड़की से कूदकर अंदर दाखिल हो गया। मगर इसके बाद उसने जो कुछ देखा बेचारे के होश उड़ गए।

End of Feed