वायरल न्यूज़

Viral Video: पापा की परी नहीं मां की BMW होती है लड़की, मतलब जानकर रात-दिन हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 2, 2025, 02:59 PM IST

Funny Video Today: इसमें देखेंगे कि बच्चा आराम से बिस्तर पर बैठा है कि तभी पापा की परी को मां की BMW बताने लगा। फिर उसने जो लाइन कहीं सुनकर हंसी ना रुकेगी।

Image

बच्चे ने बताया मां की BMW का मतलब। (फोटो सोर्स- वीडियोस्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पापा की परी को बताया मां की BMW
  • मां ने पूछा तो दिया मजेदार जवाब
  • वायरल हुआ बच्चे का फनी वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में मजेदार वीडियो की भरमार है। मगर इनमें सबसे ज्यादा वीडियो 'पापा की परी' से जुड़े मिलेंगे। यानी ऐसे वीडियो जिनमें कोई लड़की छोटी सी भी गलती करती है, उसे तुरंत पापा की परी बता दिया जाता है। हालांकि ये सबकुछ सिर्फ मजाक के लिए होता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रात-दिन हंसेंगे, मगर हंसी फिर भी कम नहीं होंगे। वायरल वीडियो एक छोटे बच्चे से जुड़ा है, जिसने गलती करनी वाली लड़कियों को पापा की परी की जगह कुछ और ही बताया है। बच्चे का ये मजेदार वीडियो कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बताया BMW का मतलब

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि बच्चा आराम से बिस्तर पर बैठा है। बच्चा खूब मजेदार बातें कहता है। वो कहता है कि हर लड़की पापा की परी नहीं होती बल्कि मां की BMW भी होती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लग्जरी कार BMW का नाम सुनकर बच्चे की मां भी चौंक गई। लगा इसका मतलब जरूर बहुत जबरदस्त होगा। वो बेटे से इसका मतलब पूछती हैं। मगर बच्चा इसके जवाब में जो कुछ कहता है कि सुनकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। बच्चा कहता है, 'अरे बर्तन मांझने वाली।' वीडियो के फ्रेम में ये सबसे ज्यादा मजेदार दृश्य है, जिसे सुनकर तुरंत हंसी छूट जाएगी।

यहां देखिए वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

मां की BMW का मतलब बताते हुए बच्चे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। मजेदार वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि वाह! मजा आ गया। एक लड़की ने कमेंट कर लिखा, 'एक उल्टे हाथ का झापड़ खाएगा तो अकल ठीक हो जाएगी। चल होमवर्क करके दिखा।' ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अरे भाई क्या बात कही है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article