Funny Video Today: कहते हैं कि हर काम के लिए दिमाग की भी जरुरत होती है। इंसान अगर दिमाग का इस्तेमाल ना करे तो वो काम ठीक से नहीं होता और नुकसान तक उठाना पड़ जाता है। अभी एक ऐसे ही कम दिमाग चोर का फनी वीडियो सामने आया है। इसमें बेचारा बिना दिमाग लगाए एक घर में चोरी करने पहुंच गया, मगर जब खिड़की खोलकर अंदर दाखिल हुआ तो उसके तोते उड़ गए। चोर वहीं दीवार पर माथा पटकने लगा। इतनी मेहनत के बाद उसे बाबाजी के ठुल्लू के अलावा कुछ नहीं मिला। चोरी में नाकाम होने की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मेहनत की फिर उड़ गए चोर के होश
सामने आए कुछ सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे कि चोरी को अंजाम देने के लिए एक चोरी घर के करीब पहुंचा। पूरी तरह भांपने के बाद कि घर में कोई नहीं है, चोर तुरंत एक खिड़की के करीब पहुंचा। अब उसी खिड़की को तोड़कर उसने अंदर दाखिल होने का प्लान बनाया। चोर हाथ की ताकत से खिड़की तोड़ने लगा। कुछ ही पल में खिड़की टूट भी गई। मालूम होता है कि अपने मिशन में कामयाबी मिलती देख चोर की खुशी का ठिकाना ना रहा। वो तुरंत खिड़की से कूदकर अंदर दाखिल हो गया। मगर इसके बाद उसने जो कुछ देखा बेचारे के होश उड़ गए।
मिला सिर्फ बाबाजी का ठुल्लू
फ्रेम में देखेंगे कि चोर को यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर उसके कम दिमाग की वजह से क्या हो गया। दरअसल चोर खिड़की तोड़कर जहां दाखिल हुआ वो घर नहीं बल्कि कार की पार्किंग थी। देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि उस पार्किंग का शटर भी आगे से खुला हुआ था। यानी अगर खिड़की तोड़े बिना चोर थोड़ा आगे आता तो शटर खुला हुआ ही मिलता। अब चोर ने एक पल के लिए पार्किंग में इधर-उधर देखा तो बेचारे को बाबा जी के ठुल्लू के अलावा कुछ और नजर नहीं आया।
यहां देखिए मजेदार वीडियो
चोरी को अंजाम देने में दिमाग का इस्तेमाल ना करने वाले चोर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। चोर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
