Funny Video: लड़की की मदद करने पहुंचा शख्स, मगर बेचारी की स्कूटी ही नहर में कुदा दी; नजारा देखकर हंसी ना रुकेगी

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स स्कूटी गर्ल की मदद करने पहुंचा, मगर उल्टा उनका तगड़ा नुकसान कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मदद लेकर फंसी स्कूटी गर्ल।
  • नदी में कुदा दी स्कूटी।
  • वायरल हो रहा वीडियो।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज कुछ ना कुछ छाया ही रहता है, जिसे देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि देखकर होश उड़ जाते हैं और हंसी भी नहीं रुकती। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो स्कूटी गर्ल से जुड़ा है जो किसी शख्स से मदद लेने की गलती कर गई। मगर मदद के नाम पर बेचारी के साथ ऐसा कुछ हुआ होश कि उड़ गए। खुद शख्स के समझ में भी नहीं आया कि आखिर उसने क्या कर दिया।

Girl Funny Video

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि स्कूटी गर्ल अनजान शख्स से मदद लेने की गलती कर गई। फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट

स्कूटी गर्ल का हुआ एक्सीडेंट

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल ये वीडियो जबरदस्त व्यूज और लाइक बटोर चुका है। वीडियो कुछ ही घंटे में करीब एक लाख व्यूज बटोर चुका है और इसे सात हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। दरअसल सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि स्कूटी गर्ल अपनी फ्रेंड के साथ घूमने निकली थी। दोनों बहुत खुशी भी नजर आ रही हैं कि तभी सामने से कार आ गई। इधर कार देखते ही लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों स्कूटी के साथ ही जा गिरीं।

End of Feed