वायरल न्यूज़

OMG! कुंभकर्ण को भी फेल कर दिया, बाढ़ में बह गया मगर बंदे की नींद नहीं टूटी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 25, 2023, 12:57 PM IST

Funny Video Today: इसमें देखेंगे कि एक शख्स इतनी गहरी नींद सोता हुआ नजर आता है कि बाढ़ का पानी उसे बहाकर ले गया, मगर बंदे की नींद नहीं टूटी।

Image

बाढ़ के पानी में बह गया, मगर बंदे की नींद नहीं टूटी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मिल गया कुंभकर्ण का सरदार
  • बाढ़ में बह गया मगर नींद नहीं टूटी
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Viral Video Today: जब हम किसी को गहरी नींद में सोते हुए देखते हैं तो तुरंत कुंभकर्ण दिमाग में आता है। कुंभकर्ण...रामायण का वो पात्र जो छह महीने तक सोता था और छह महीने तक जागता था। कुंभकर्ण जब सोता था तो मजाल है कोई उसे जगाकर उठा दे। मगर क्या हो जब कलयुग में भी ऐसा ही शख्स पैदा हो जाए जो नींद के मामले में कुंभकर्ण को भी फेल कर दे। हैरान हो जाएंगे कि कैमरे में अभी एक ऐसा ही नजारा कैद हुआ है। जिसमें एक शख्स इतनी गहरी नींद में सोता है कि घर में बाढ़ तक आ गई, मगर बंदा हिला तक नहीं। इतना ही नहीं बाढ़ उसे बिस्तर सहित पानी में बहाकर ले गई और वो फिर भी सोता ही रहता है।

बाढ़ में बह गया मगर नींद नहीं टूटी

सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि मूसलाधार बारिश के साथ हर तरफ बाढ़ का पानी नजर आता है। जहां नजर जाती है वहां सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है। मगर नजर तभी एक ऐसे शख्स पर पड़ती है जो गद्दे पर आराम से सोया हुआ है। हैरान हो जाएंगे गद्दा बाढ़ के पानी में बहा जा रहा है मगर बंदे की आंख तक नहीं खुलती। वो इतनी गहरी नींद में सोया मानो कुंभकर्ण को भी फेल करके मानेगा। फ्रेम में हालांकि ये नजारा किसी को भी हंसने पर मजबूर देगा।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कुंभकर्ण की नींद सोए हुए शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article