वायरल न्यूज़

OMG! मक्खन वाली चाय बेच रही ये लड़की, लोग बोले- बहन ने चाय की भी सब्जी बना दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 23, 2024, 01:44 PM IST

Viral Video Today: वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स चाय खरीदने पहुंचा मगर यहां लड़की ने उसे ऐसी चाय बनाकर पकड़ा दी जिसे देख नेटिजन्स का भी दिमाग घूम गया। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है।

Image

लड़की की बनाई चाय देखकर नेटिजन्स का भी दिमाग घूम गया है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग घूम जाता है। देखकर आंखों पर भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको चौंका देगा। फिर देखकर हंसी भी बहुत आएगी। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो चाय बेच रही है। मगर लड़की चाय में ऐसा कुछ मिलताी है जिसे देखकर नेटिजन्स का भी दिमाग घूम गया। लोगों की समझ नहीं आता है कि लड़की ने चाय बनाई है या फिर दाल मखनी बनाई है।

लड़की ने बनाई अजीब चाय

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स दुकान पर चाय लेने पहुंचा। सामने लड़की खड़ी थी और शख्स ने उसे एक चाय का ऑर्डर दिया।मगर जैसे ही शख्स ने चाय की कीमत सुनी उसके होश उड़ गए। लड़की एक चाय की कीमत पचास रुपये बताती है। इतना सुनना था और शख्स के होश उड़ गए। हालांकि वो हिम्मत करके चाय का ऑर्डर देता है। लड़की भी नॉर्मल तरीके से चाय बनाती है। मगर बाद में उसने चाय में अमूल मक्खन की टिक्की डालकर चौंका दिया।

चाय में मक्खन की टिकिया

इसे इसे बटर चाय का नाम देते हुए शख्स को पकड़ा देती है। मालूम हो कि पचास रुपये में बटर चाय पिला रही लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि दीदी ने चाय की ही सब्जी बना दी। एक यूजर ने लिखा कि एक चाय ही बची थी और लोगों ने उसका भी बुरा हाल कर दिया। मालूम हो कि अनोखी चाय बेच रही लड़की का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर foodie_rana नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article