वायरल न्यूज़

कभी डॉगी को गाते हुए देखा है, आज देख लीजिए दिमाग चकरा जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 31, 2024, 08:34 AM IST

Viral Video Today: मजेदार नजारे में देखेंगे कि शख्स ढोलक बजा रहा है और उसका डॉगी सुर में सुर मिलाते हुए गाना गाता हुआ नजर आता है।

Image

डॉगी ने लगाया जबरदस्त सुर। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाना गाता हुआ नजर आया डॉगी
  • लगाए एक के बाद एक कई सुर
  • देखकर दिमाग चकरा जाएगा

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अनोखी है। यहां कब क्या नजर आ जाए कुछ पता नहीं चलता। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। इस समय एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। इसमें एक डॉगी है जो गाना गाते हुए नजर आया है। चौंकेंगे कि डॉगी ना सिर्फ गाना गाता है बल्कि अच्छा सुर भी लगाता है। गाना गाते हुए डॉगी का ये वीडियो देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा।

गाना गाता हुआ नजर आया डॉगी

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि डॉगी का मालिक ढोलक बजा रहा है। वो खुद भी गाना गाता है। मगर जब उसने डॉगी को गाने का इशारा दिया तब जबरदस्त नजारा देखने को मिला। चौंकेंगे कि मालिक का इशारा मिलते ही डॉगी सुर लगाता है और अपनी आवाज में गाता है। वो ढोल के साथ-साथ अपना सुर लगाता है। डॉगी का ऐसा सुर देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। हालांकि आखिर में जब डॉगी भौंकता है तो तगड़ी हंसी भी छूट जाती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

गाना गाते हुए डॉगी का ये वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर हैं। अभी तक 6 लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका ये वीडियो इंस्टाग्राम पर thoughts_in_life पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article