वायरल न्यूज़

VIDEO: ऊपर से गिरा मगर हवा में लटक गया, लड़के के साथ हो गई अजीब ट्रेजेडी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 29, 2024, 11:46 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़का नीचे उतरता है, मगर बेचारा फर्श पर आने की बजाय हवा में ही लटका रह गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

ऊपर से गिरा और हवा में लटक गया लड़का। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार होती है। यहां हमें ऐसे-ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि हंसी रोकना तक मुश्किल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो चारों तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा हुआ है, जो काम के दौरान गिर पड़ता है। मगर बेचारा ऊपर से गिरने के बाद भी नीचे फर्श पर नहीं आ पाया और हवा में लटक लगया। लड़के के साथ हुई इस अजीब ट्रेजेडी से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

हवा में लटक गया लड़का

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसकी शुरुआत में देखेंगे कि लड़का घर में फॉर सीलिंग का काम कर रहा है। कमरे की छत तक हाथ पहुंचने के लिए बल्लियों से एक स्टैंड बनाया गया है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि मगर तभी लड़के को नीचे उतर की जररूत हुई। वो नीचे उतर पाता मगर इससे पहले ही बेचारे का संतुलन बिगड़ गया। लड़का धड़ाम से नीचे की तरफ गिरने लगा। मगर बेचारा फर्श तक आने की बजाय हवा में ही लटक गया।

फ्रेम में आगे देखेंगे तो पता चलेगा कि लड़के के साथ अजीब ट्रेजेडी हो गई। वो जिन बल्लियों के स्टैंड से नीचे उतर रहा था उसी में पैंट फंस गई। इसमें देखेंगे कि लड़का बीच से हवा में लटका हुआ है। इधर उसका साथी उसकी मदद के लिए पहुंचा, मगर वो खुद उसकी ऐसी हालत देखकर वीडियो बनाने लगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर amrit969666 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article