वायरल न्यूज़

Funny Video: मिल गया सबसे बड़ा भुक्खड़, पलक झपकते ही खा गया बिग साइज पिज्जा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 17, 2023, 07:51 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स दोस्तों के साथ पिज्जा पार्टी में पहुंचा, मगर इसके बाद उसने जितनी रफ्तार से पिज्जा खाया, देखकर चौंक ही जाएंगे।

Image

पिज्जा पार्टी में पहुंचा सबसे बड़ा भुक्खड़। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिज्जा पार्टी में पहुंचा भुक्खड़
  • खाने की रफ्तार चौंका देगी
  • हर जगह वायरल हुआ वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बहुत ही मजेदार वीडियो छाया हुआ है। वीडियो कुछ दोस्तों से जुड़ा है जो पिज्जा पार्टी करने रेस्तरां में पहुंचे हैं। मगर ग्रुप में एक शख्स इतना बड़ा भुक्खड़ निकला कि उसके खाने रफ्तार देखकर सबके होश उड़ गए। बंदा पलक झपकते ही पूरा बिग साइज पिज्जा खा गया। वो एक के बाद एक पिज्जा इसी रफ्तार में खाने लगता है। मगर पास बैठे शख्स ने फिर ऐसा कुछ किया कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दोस्तों की पिज्जा पार्टी का ये मजेदार वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

मिल गया सबसे बड़ा भुक्खड़

शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि चार दोस्त पिज्जा पार्टी करने रेस्तरां में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बिग साइज पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स का ऑर्डर दिया। थोड़ी ही देर में ऑर्डर टेबल पर था। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल पिज्जा देखते ही एक शख्स ने तुरंत एक पिज्जा उठा लिया। हैरान हो जाएंगे कि भुक्खड़ शख्स इसे साबुत का साबुत निगल गया। उसे इस तरह से खाता हुए देखकर दूसरे दोस्त भी चौंक गए। शख्स सेकंडभर में पूरा पिज्जा खा गया। अब दूसरा पिज्जा उठाता है और ठीक वैसे ही इसे भी निगल गया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

सोशल मीडिया में छाया वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि उसके खाने की रफ्तार देखकर पास में बैठा एक अन्य दोस्त गुस्से से लाल पड़ गया। इससे पहले की वो सबकुछ चट कर जाता है, उसने तुरंत शख्स का हाथ पकड़ा और चलता कर दिया। मालूम हो कि पिज्जा पार्टी का ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article